बिहार-झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का आज ट्रायल हुआ पूरा, 5.45 घंटे में तय किया सफर

बिहार-झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ने सोमवार को ट्रायल रन पूरा कर लिया है। इसने सोमवार सुबह 6.55 मिनट पर पटना से चलना शुरू किया था और दोपहर 12.47 पर रांची पहुंच गई।

ट्रेन ने करीब 410 किलोमीटर का सफर ट्रेन ने 5.45 घंटे में ही पूरा कर लिया। इस सफर के लिए 6 घंटे का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन ट्रेन इससे पहले ही मंजिल तक पहुंच गई।

हालांकि रांची पहुंचने से पहले ही विवाद शुरू हो गया। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से बरकाकाना तक ट्रेन में सफर किया। ट्रायल ट्रेन में सांसद के सफर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पटना से सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर यह ट्रेन रांची के लिए रवाना हुई। पटना से रांची के बीच 6 स्टेशन पर वंदे भारत रुकेगी। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में स्टॉपेज दिया गया है।  बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। बाकी के चार स्टेशनों पर स्टॉपेज का समय तय किया जाना है।

Related Articles

Back to top button