प्रियंका गांधी ने जबलपुर से चुनावी अभियान का किया आगाज़, मध्यप्रदेश चुनाव में ये होगी रणनीति

ध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की शुरुआत की।आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर से चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया।
प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने ग्वारीघाट पर मां नर्मदा का पूजन करने के बाद शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से लेकर महिलाओं, युवाओं के बारे में खुलकर बोला।
 प्रियंका के स्वागत में 30 फीट की गदा लगाई गई थी। बजरंग बली से लेकर हर हर महादेव के नारे लग रहे थे। प्रियंका ने मां नर्मदा की पूजा और आरती की। इसके बाद उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बहुत साल हो गए, केंद्र में नौ साल हो गए, एमपी में 18 साल हो गए। ये राजनीति आपकी जरूरतों को नकार रही है। इधर-उधर की बातें की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button