यश राज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म से डेब्यू करेंगे अहान पांडे

भारत के सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा, ने भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सितारों को खोजने की अपनी रुचि को लगातार साबित किया है।

हमारी पीढ़ी को देश को दो सबसे बड़े सितारे अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह दिए हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया है। वह अब अहान पांडे पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे है क्योंकि आदि का मानना है कि अहान अपनी काबिलियत से आने वाले वर्षों में भारत के शीर्ष सितारों में से एक के रूप में निकल सकते है।

एक सूत्र ने बताया, “अहान को अपना बिग बॉलीवुड ब्रेक मिल गया है और यह यश राज फिल्म्स के बैनर के तहत है! अहान के लिए इससे बड़ी बात नहीं हो सकती थी।”

आदित्य चोपड़ा उन्हें तैयार कर रहे हैं और उनकी फिल्म अगले साल की शुरुआत में देखने को मिलेगी। आदि ने उसे यश राज फिल्म्स टैलेंट डिवीजन में साइन किया है, जिसने ऐतिहासिक रूप से अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर जैसे कुछ अविश्वसनीय कलाकारों का करियर बनाया है।”

Related Articles

Back to top button