कोलेस्ट्रॉल की समस्या से हैं परेशान तो अर्जुन की छाल हैं आपके लिए फायदेमंद

कोलेस्ट्रॉल, रक्त में पाया जाने वाला एक मोमी (वैक्सी) जैसा पदार्थ है।  शरीर को स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर का नियंत्रण में होना बहुत जरूरी होता है।

कोलेस्ट्रॉल का हाई स्तर, हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर रक्त वाहिकाओं में फैट जमा होने लगता है। इसकी वजह से धमनियों में पर्याप्त रक्त का प्रवाह नहीं होता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है।

अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में बेहद उपयोगी साबित होता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

अर्जुन की छाल गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। इतना ही नहीं, अर्जुन की छाल को हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में अत्यधिक करता है।

Related Articles

Back to top button