मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर की मोनोक्रोमैटिक इमेज, जिसे देखन हर कोई हुआ हैरान

लाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी ज्यादा एक्टिव रहता है और अपनी तस्वीरें साझा करता रहता है।

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन का एक ऐसा फोटो साझा किया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।मलाइका ने रविवार (28 मई) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन की मोनोक्रोमैटिक इमेज साझा की है।

इस फोटो में अर्जुन सेमी न्यूड नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरा लेजी ब्वॉय।” अर्जुन कपूर ने भी इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है।

अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई साल तक लोगों की नजर से बचते हुए दोनों रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे पब्लिक कर दिया। इसके बाद से ही दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button