अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की संगीत सेरेमनी में मचेगा धमाल, यहां देखें पूरी गेस्ट लिस्ट

साल 2023 के शुरू में ही खबरें आ गयी थी कि इस साल क्रिकेटर के.एल. राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले लंबे समय से डेट कर रहे हैं अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

अथिया शेट्टी को क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में भी स्पॉट किया जाता है।  23 जनवरी को अथिया शेट्टी और के. एल. राहुल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। 21 जनवरी से शादी की रस्में हल्दी, मेहंदी, संगीत शुरू होने वाला है। बताया जाता है कि दोनों की शादी सुनील शेट्टी की खंडाला वाले फार्म हाउस पर होगी।

के.एल. राहुल और अथिया शेट्टी के शादी से जुड़े सभी रस्म 21 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। इस वजह से के.एल. राहुल का मुंबई वाले बंगले को लाइट्स से सजाया भी जा चुका है।  संगीत के लिए दुल्हन के पापा यानी सुनील शेट्टी ने स्पेशल परफॉर्मेंस देने की तैयारी की है।  उनका साथ माना शेट्टी और अहान शेट्टी देने वाले हैं। अथिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन भी अपने दमदार परफार्मेंस से स्टेज पर आग लगाने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button