कांग्रेस ज्वाइन कर चुके यशपाल आर्य बोले ऐसा, कह – 2022 में उत्तराखंड बनाएंगे…

कांग्रेस में घरवापसी के 21 वें दिन अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य भाजपा पर जमकर बरसे। भाजपा की नीति-रीति-संस्कृति को कठघरे में करते हुए आर्य ने आह्वान किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड को भाजपा मुक्त बनाना है।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित सम्मान समारोह में आर्य 29 मिनट तक धाराप्रवाह अपने मन की बात की। रुंधे गले से आर्य ने कहा कि वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़ने का उन्हें पश्चाताप है।

मेरा शरीर वहां था पर आत्मा यहीं बसती थीं। वक्त की बात थी कि मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ी पर अब सेवक बनकर प्राणप्रण से पार्टी की सेवा करूंगा। इसके बाद आर्य ने भाजपा को निशाने पर लिया। आज कुछ लोग इतिहास बदलने की साजिश कर रहे हैं। कुछ खास लोगों को महिमा मंडित करने की कोशिश कर रहे हैं। पर ऐसा न हो पाएगा। अधिनायकवाद, तानाशाही और अहंकारी लोगों को परास्त करने के लिए कांग्रेस को मजबूत किया जाना जरूरी है। ये लोग कहते थे कि भारत को कांग्रेस मुक्त करना है।

पर अब हम इस देश को भाजपा मुक्त करने की पहल करेंगे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से भाजपा मुक्त उत्तराखंड के साथ इसकी शुरूआत की जाएगी।प्रदेश सरकार पर भी आर्य ने हमला बोला। कहा कि विकास के खूब होर्डिंग लगे हैं। लेकिन विकास केवल होर्डिंग तक ही सीमित है। धरातल पर कुछ नहीं। दुनिया का सबसे बड़ी संगठन होने का दावा करने वाली भाजपा का सरकार और संगठन आपदा के दौरान कहीं नजर नहीं आया।

सहकारिता विभाग में भारी भ्रष्टाचार है। पैक्स में जल्द ही बड़ा घोटाला सामने आएगा। पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने भी आर्य का स्वागत करते हुए विचार रखे। रावत ने कहा कि, आर्य के आने से हमें जीत की दही की ठेकी स्वयं ही मिल गई है।

आर्य ने कहा कि सरकार चलाना कांग्रेस को ही आता है। मैने भाजपा में साढ़े चार रहते हुए उनके मंत्रियों और विधायकों को भी यह स्वीकारते देखा है। भाजपा के लोग भी कहते थे, आर्य जी सरकार चलाने की योग्यता कांग्रेस में ही है। हम तो विपक्ष की राजनीति ही कर सकते है। आर्य ने कहा कि भविष्य में कोशिश करनी होगी कि विपक्ष के रूप में भाजपा को नेस्तानाबूत करना है।

Related Articles

Back to top button