पत्‍नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने कर दिया ऐसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में बुधवार को तड़के तीन बजे के करीब एक शराबी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शराबी पति, पत्‍नी के शव के पास घर पर ही बैठा रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा।

बताया जा रहा है कि हत्यारा राम सिंह आये दिन नशे की हालत में रहता था। इसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद राम सिंह ने अपने चार बच्चों को मकान के दूसरे कमरे में सुला दिया। 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता मकान के अन्य हिस्से में सोये हुए थे। राम सिंह ने रात को लगभग तीन बजे के करीब अपनी पत्नी रीता देवी (उम्र 38 वर्ष) की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह खुद घर पर ही मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button