गलती से भी धनतरेस के दिन न करें ये काम , वरना हो जाएंगे परेशान

धनतेरस के दिन कांच या कांच से बने सामान को खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। कांच का संबंध राहु ग्रह से है, इसलिए इस दिन कांच खरीदने से मना किया जाता है।

माना जाता है कि धनतेरस के दिन नुकीली चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इसमें चाकू, कैंची, तलवार जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। जिन चीजों में धार हो यानी वो धारदार हो, तो इन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजों की खरीदारी करना भी अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो अगर कोई व्यक्ति अपने घर में लोहे का सामान, जैसे- कील, लोहे की छड़ी आदि कुछ भी लोहे से बना लाता है, तो उस परिवार पर राहु की अशुभ छाया तक पड़ सकती है।

धनतेरस के दिन काली चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। जैसे- काले कपड़े, काले जूते, कोयला आदि। इन चीजों को धनतेरस के दिन घर में लाना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ऐसी चीजों की खरीदारी भूल से भी नहीं करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button