अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नजर आए यहाँ , देख उड़े फैस के होश

विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं। वहीं अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद हैं। एक्ट्रेस उनके मैच देखने भी जाती हैं। कोविड की वजह से हालांकि क्रिकेटर्स और उनके साथ मौजूद परिवार के सदस्यों को भी बबल में रहना पड़ता है। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के फंक्शन में पहुंचे।

ये फंक्शन ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का है। दोनों ने शादी तो पहले ही कर ली थी, लेकिन अब उनकी टीम ने मैक्सवेल के लिए स्पेशल पार्टी रखी। हालांकि ये पार्टी बबल में ही हुई हैं। अनुष्का भी विराट के साथ यहां ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान की फोटो भी शेयर की है। फोटो में आप देखेंगे कि अनुष्का ने पिंक कलर का सूट पहना है और विराट ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर का पजामा।

फोटो शेयर करने के साथ अनुष्का ने लिखा, ‘वेडिंग फंक्शन बबल में। अब मुझे लगता है कि मैंने बबल में हर एक फंक्शन को सेलिब्रेट किया है।’ अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button