यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर लगाया ये बड़ा आरोप , कहा सेना को…

यूक्रेन पर रूसी हमला करीब दो महीने से जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाया है कि मॉस्को आंशिक रूप से कब्जे वाले क्षेत्र में फर्जी जनमत संग्रह करवा सकता है। उन्होंने कहा है कि रूस खेरसॉन और जापोरिज्जिया जैसे आंशिक कब्जे वाले क्षेत्रों में गलत तरीके से जनमत संग्रह बनाने की योजना बना रहा है।

21 अप्रैल को एक वीडियो मेसेज में जेलेंस्की ने रूसी कब्जे वाले क्षेत्र में रह रहे लोगों से रूसी सेना को पासपोर्ट नंबर सहित अन्य कोई भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह आपकी मदद करने नहीं आए हैं। इनका मकसद आपकी जमीन पर तथाकथित जनमत संग्रह करना है। यही वास्तविकता है। ऐसे में सावधान रहें।

मार्च की शुरुआत में कीव ने मॉस्को पर 2014 में क्रीमिया में हुए जनमत संग्रह के जैसे खेरसॉन में एक जनमत संग्रह बनाने का आरोप लगाया था। क्रीमिया में हुए अवैध वोटिंग को लेकर यूक्रेन सहित पश्चिमी देशों की सरकार ने निंदा की थी।

 

Related Articles

Back to top button