मुंबई इंडियंस की लगातार 5वीं हार, कप्तान रोहित शर्मा ने हम नही खेल रहे…

मुंबई इंडियंस के हाथ बुधवार रात आईपीएल 2022 की लगातार 5वीं हार लगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में एमआई को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 199 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था जिसके सामने टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 186 ही रन बना सकी थी।

मुंबई इंडियंस की इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा नो पोस्ट प्रजेंटेशन में कहा “गेम खत्म करने के काफी करीब आ गए, कुछ रन आउट ने हमें मदद नहीं की। दूसरे हाफ में अच्छी गेंदबाजी करने का श्रेय पंजाब को जाता है। हम एक अलग विचार प्रक्रिया के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा है। मैं उन लोगों का क्रेडिट नहीं लेना चाहता जिन्होंने अच्छा खेला और पंजाब ने आज ऐसा किया।”

उन्होंने आगे कहा “हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, हमें स्थितियों को समझने और उसके अनुसार अमल करने की जरूरत है। हमारे गेंदबाजों पर दबाव था, लेकिन पिच बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी थी और मुझे लगा कि 198 का पीछा किया जा सकता है। जैसा कि मैंने पहले कहा, हमें वापस जाने और बेहतर तैयारी के साथ वापस आने की जरूरत है।”

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ है। अगर वहां भी मुंबई जीत दर्ज नहीं कर पाती तो प्लेऑफ की राह उनके लिए काफी कठिन हो जाएगी। आईपीएल के इतिहास में आज तक कोई टीम शुरुआत में इतने मैच हारने के बाद प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई है।

Related Articles

Back to top button