रणबीर कपूर की शादी को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर , आलिया भट्ट ने किया ऐसा…

बॉलीवुड के ‘पॉवर कपल’ कहे जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी के चर्चे जोरों पर चल रहे हैं। हर दिन कपल की शादी को लेकर कोई नई जानकारी सामने आ रही हैं।

रणबीर-आलिया की शादी में आने वाले गेस्ट, रिसेप्शन लिस्ट, वेन्यू तक सामने आ चुका है। अब खबर है कि दूल्हे राजा की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के स्टोर से जाते हुए देखा गया है।

अपने ‘जाने-जिगर’ रणबीर कपूर की शादी के लिए मां नीतू कपूर ने अपने आउटफिट्स चुन लिए हैं। नीतू कपूर ने कल दोपहर अपने आउटफिट्स बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर से उठा लिए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर-आलिया शादी के बंधन में 15 अप्रैल को बंध सकते हैं। इसके पहले 13 अप्रैल से शादी की रस्में दोनों के घरों पर शुरू हो जाएंगी। रणबीर-आलिया एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब कपल शादी करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button