आलिया भट्ट को ये कहते है बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर, जानकर चौक जाएगे आप

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे और इसी साल दोनों शादी भी कर सकते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को किसी चैट शो में अभी तक साथ नहीं देखा गया है और फैंस को नहीं पता कि दोनों के बीच किस तरह की बातचीत होती है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही एक दूसरे की टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

आलिया के पिता महेश भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि रणबीर कपूर को लगता है कि उनकी बेटी दूसरे ग्रह से आई है। आलिया भट्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि रणबीर कपूर और उनके पिता दोनों ही कहते हैं कि वो ‘एलियन’ हैं। महेश भट्ट को अपनी बेटी आलिया पर बहुत गर्व है और उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने पर वह बहुत ज्यादा खुश हैं।

मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में महेश भट्ट ने कहा, ‘मैं और रणबीर अक्सर कहते हैं कि वो थोड़ी अजीब और अनसुलझी है। जब भी वो हमारे पास आती है तो लगता है दूसरी दुनिया से आई है और वो हमेशा ही एक रहस्य बनी रहेगी। उसे एक अनूठी चिड़िया ही रहने दो। उसे पिंजरे में रखने या परिभाषित करने की कोशिश मत करो। वो जीवन जितनी ही रहस्यमई है।’

Related Articles

Back to top button