रणवीर सिंह को ससुराल में खिलाई गई ये चीज , दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीर

रणवीर सिंह संडे को अपने ससुराल में थे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु वाले घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने स्वागत से लेकर दीपिका के बचपन की तस्वीर दिखाई है।

साथ में उनके ससुर प्रकाश पादुकोण का फोटो भी है। रणवीर पहले भी बता चुके हैं कि दीपिका बचपन में बहुत क्यूट थीं। वह चाहते हैं कि उनके भी दीपिका की तरह गोलू-मोलू बच्ची हो। वह अक्सर दीपिका की ऐसी क्यूट तस्वीरें शेयर करते हैं। एक बार फिर से उन्होंने दीपिका की क्यूट तस्वीर पोस्ट की है।

रणवीर कपूर संडे को अपने ससुराल यानी दीपिका पादुकोण के घर बेंगलुरु में थे। उन्होंने ससुराल में बादाम मिल्क के साथ चिरोटी खाई। चिरोटी बेहद पॉप्युलर डेजर्ट है। इस खास मौकों पर बनाई जाती है। अब रणवीर की खातिरदारी के लिए उनके ससुराल में यह डिश बनी थी। इसके अलावा रणवीर ने अपने बैडमिंटन प्लेयर ससुर की भी पुरानी तस्वीर फैन्स को दिखाई है। इसमें वह रैकेट लिए नजर आ रहे हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण की क्यूट सी तस्वीर है। वह साइकल में बैठी दिख रही हैं। रणवीर इसको अपने कैमरे में कैद कर लाए।

दीपिका पादुकोण भी अपने पापा की तरह बढ़िया बैडमिंटन खेलती हैं। वह बता चुकी हैं कि रणवीर को कई बार हराया है। वर्क फ्रंट पर बात करें तो रणवीर और दीपिका 83 फिल्म में साथ नजर आए थे। दीपिका की रीसेंट रिलीज फिल्म गहराइयां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका गहराइयां की सक्सेस को अपने पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेट करने गई थीं। वहीं बात करें रणवीर सिंह की तो वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button