रेल रोको आंदेलन की वजह से रेलवे की यातायात व्यवस्था प्रभावित, पटरियों पर जमे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर देश भर में ‘रेल रोको’ आंदोलन कर रहा है।

इस आंदोलन पर नॉर्दन रेलवे का बयाना आया है जिसमें उन्होंने बताया कि अब तक 30 जगहों पर इसका असर है। वहीं 8 ट्रेनों को रेगुलेट करना पड़ा है।

दरअसल किसानों द्वारा किए जा रहे रेल रोको आंदेलन की वजह से रेलवे की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। आज सुबह से ही किसान रेल की पटरियों पर बैठ गए हैं। इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। खासकर उत्तर भारत में रेल सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिन रेलवे स्टेशनों और उनके आस-पास के रेल सेक्शंस पर रेल सेवाएं अधिक प्रभावित होने की संभावना है उनमें दिल्ली से रोहतक, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, बहादुरगढ़, अंबाला, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू, मेरठ, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद सहित कुछ अन्य सेक्शंस प्रमुख हैं। इन रूट्स पर रेल रोको आंदेलन का ज्यादा असर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button