राज्यसभा में बोले पीएम मोदी , कहा – अगर कांग्रेस नहीं होती तो सिखों का नहीं होता…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा तो दे ही रहे हैं, साथ ही विपक्ष पर भी लगातार निशाना साध रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो सिखों का नरसंहार नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए और भी ऐसे कई घटनाओं का जिक्र किया। इस दौरान विपक्ष खासकर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया।

 कांग्रेस ने होती तो लोकतंत्र परिवारवाद से मुक्त होता। कांग्रेस न होती तो लोगों को सारी सुविधाएं मिलतीं। कांग्रेस न होती तो सिखों का नरसंहार न होता। कांग्रेस ने होती तो जातिवाद न होता। कांग्रेस न होती तो आज पंडित कश्मीर में होता।

इस सदन में कुछ साथियों ने भारत की निराशाजनक तस्वीर पेश की और ऐसा लग रहा था कि उन्हें इसे पेश करने में आनंद भी आ रहा था। मुझे लगता है कि सार्वजनिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और जय-पराजय होती रहती है, उससे छाई हुई व्यक्तिगत जीवन की निराशा कम से कम देश पर नहीं थोपनी चाहिए।

 भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत में लोकतंत्र, बहस सदियों से चलती आ रही है। कांग्रेस की समस्या यह है कि उन्होंने वंशवाद के अलावा कभी कुछ नहीं सोचा। भारत का लोकतंत्र परिवार आधारित पार्टियों के लिए सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है। इससे किसी भी पार्टी को सबसे बड़ा नुकसान होता है अच्छे टैलेंट का।

Related Articles

Back to top button